कनाडा में पिज़्ज़ा डिलीवर करने गए 24 वर्षीय भारतीय छात्र की लुटेरों ने की हत्या

कनाडा में खाना डिलीवरी का काम करने वाले 24 वर्षीय भारतीय छात्र गुरविंदर नाथ की लुटेरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना के समय गुरविंदर पिज़्ज़ा डिलीवर करने गया था और आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर वाहन लूट लिया। पुलिस ने कहा, "जांचकर्ताओं को लगता है कि...ड्राइवर को इस इलाके में बुलाने के लिए खाना ऑर्डर किया गया।"

Load More