कनाडा में मस्जिद में लोगों पर कार चढ़ाने का प्रयास करने पर भारतीय मूल का शख्स हुआ अरेस्ट
पुलिस के अनुसार, कनाडा में एक मस्जिद में लोगों पर कार चढ़ाने के प्रयास और धमकियां देने के आरोप में भारतीय मूल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शरण करुणाकरण (28) के रूप में हुई है जिसने कुरान की एक प्रति फाड़ी। सांसद मैरी एंग ने कहा है कि वह इस घटना से आहत हुई हैं।