कनाडा में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के भारतीय मूल के 15 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट
कनाडा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सामान समेत 90 लाख कनाडाई डॉलर से अधिक की संपत्ति ज़ब्त की है। बकौल पुलिस, पील रीजनल नगरपालिका क्षेत्र व ग्रेटर टोरंटो में कई वाहनों की चोरी की घटनाओं की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।