कनाडा में श्री भगवद गीता पार्क का साइन बोर्ड तोड़ा गया, भारतीय उच्चायोग ने की निंदा

कनाडा में श्री भगवद गीता के नाम पर बने एक पार्क का साइन बोर्ड तोड़ा गया जिसके बाद ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने 'हेट क्राइम' की निंदा की। उच्चायोग ने कहा, "हम कनाडा के अधिकारियों से...दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।" सरकार ने पिछले दिनों कहा था कि कनाडा में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम बढ़ा है।

Load More