कनाडा से अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है जिसकी जांच हो सके: निज्जर मामले पर जयशंकर
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा द्वारा चौथी गिरफ्तारी किए जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा, "ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो भारतीय जांच एजेंसियों के काम का हो।" उन्होंने कहा, "कनाडा में हिंसा से संबंधित कोई साक्ष्य जो भारत में जांच के योग्य होगा उसकी जांच की जाएगी।"