कनाडा से वापस लाई गई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति केंद्र ने यूपी सरकार को सौंपी
केंद्र सरकार ने कनाडा से वापस लाई गई 18वीं सदी की देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी जो शोभायात्रा के ज़रिए 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए वाराणसी पहुंचेगी। यह मूर्ति 100-वर्ष पहले वाराणसी से चोरी हुई थी। संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की हैं।