कनाडाई दंपति के बेटे ने की माता-पिता के हत्यारे को ढूंढने के लिए ₹212 करोड़ के इनाम की घोषणा
कनाडाई अरबपति दंपति बैरी शर्मन और हनी शर्मन के बेटे ने अपने माता-पिता के हत्यारे के बारे में जानकारी देने वाले को ₹212 करोड़ (35 मिलियन कनाडाई डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की है। दवा कंपनी ऐपोटेक्स के संस्थापक बैरी और उनकी पत्नी 5-साल पहले अपने घर में मृत मिले थे और उनके गले में बेल्ट बंधी हुई थी।