कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का किया एलान
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि पीएम ट्रूडो (51) और उनकी पत्नी सोफी (48) ने शादी के 18-साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। पीएम ट्रूडो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "बच्चों की भलाई के लिए हम आप सभी से हमारी निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं।"