कनाडाई स्पेस एजेंसी ने यूएस स्थित क्रेटर को बताया चंद्रमा का क्रेटर, बाद में डिलीट किया पोस्ट

कनाडाई स्पेस एजेंसी ने एक क्रेटर (गड्ढे) की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "यह चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्द्ध स्थित टाइको क्रेटर है जो संभवत: 10.8 करोड़ साल पुराना है।" हालांकि, यह तस्वीर अमेरिका स्थित बैरिंजर मीटियोर क्रेटर की थी। कई 'X' यूज़र्स द्वारा क्रेटर के पास सड़कों-इमारतों के होने के बारे में बताने के बाद एजेंसी ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

Load More