कन्नड़ अभिनेता लोहिताश्वा का 80 साल की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक के बाद से थे बीमार
दिग्गज कन्नड़ अभिनेता लोहिताश्वा टी.एस. का मंगलवार को 80 साल की उम्र में बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे शरत लोहिताश्वा ने कहा, "उन्हें (लोहिताश्वा को) हाल ही में हार्ट अटैक आया था और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं भी हो गई थीं...कुछ सुधार के बाद...फिर से उनकी तबीयत खराब होने लगी थी।"