कन्नड़ अभिनेता-निर्देशक द्वारकिश का 81 साल की उम्र में हुआ निधन
द्वारकिश नाम से मशहूर कन्नड़ फिल्म अभिनेता व निर्देशक बंगल शामा राव द्वारकानाथ का 81 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने 100 से ज़्यादा फिल्मों में अभिनय किया था और करीब 50 फिल्मों का निर्देशन भी किया था। वह अपने हास्य किरदारों के लिए मशहूर थे।