कन्नड़ इंडस्ट्री में दर्शन को लोग देवता मानते हैं: उनकी गिरफ्तारी पर ऐक्ट्रेस संजना
ऐक्ट्रेस संजना गलरानी ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन को एक शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए जाने को लेकर कहा है, "कन्नड़ (फिल्म) इंडस्ट्री में दर्शन को लोग देवता मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं।" उन्होंने कहा, "(जिस दिन दर्शन को गिरफ्तार किया गया) वह हमारे लिए काला दिन और कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए प्रलय का दिन था।"