कन्याकुमारी उतना ही आपका जितना कश्मीर मेरा: नॉर्थ व साउथ की फिल्मों के सवाल पर हासन
अभिनेता कमल हासन ने हिंदी व दक्षिण की फिल्मों पर चल रही बहस के सवाल पर कहा है, "मैं एक भारतीय हूं...आप क्या हैं?" बकौल ऐक्टर, "ताजमहल मेरा है...मदुरै मंदिर आपका है...कन्याकुमारी उतना ही आपका है जितना कश्मीर मेरा।" उन्होंने पैन इंडिया फिल्मों पर कहा कि यह नया नहीं है और 'मुगल-ए-आज़म' (1960), 'पड़ोसन' (1968) जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं।