कन्याकुमारी में बीच पर घूमने गए 7 विद्यार्थी समुद्र में डूबे, 5 की हुई मौत व 2 को बचाया गया

तमिलनाडु पुलिस ने बताया है कि कन्याकुमारी स्थित राजक्कमंगलम लेमुर बीच पर घूमने आए मेडिकल के 7 छात्र-छात्राएं समुद्र में डूब गए जिनमें से 5 विद्यार्थियों की मौत हो गई जबकि 2 छात्रों को बचा लिया गया है। पुलिस ने कहा, "बीच पर ऊंची लहरें थीं और वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने छात्रों को चेतावनी भी दी थी।"

Load More