कन्हैया कुमार ने चुनावी हलफनामे में घोषित की करीब ₹11 लाख की संपत्ति

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपने चुनावी हलफनामे में करीब ₹11 लाख की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। कन्हैया ने अपनी आय का स्रोत समाज सेवा और किताबों की रॉयल्टी को बताया है। गौरतलब है, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया ने सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय (बिहार) से चुनाव लड़ा था।

Load More