कन्हैया को थप्पड़ मारने वाले शख्स ने बीजेपी की हार पर अयोध्यावासियों को दीं गालियां, हुआ अरेस्ट

अयोध्या (यूपी) की लोकसभा सीट फैज़ाबाद पर बीजेपी की हार के बाद मतदाताओं को गालियां देने को लेकर गाज़ियाबाद पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर दक्ष चौधरी को उसके सहयोगी अन्नू चौधरी संग गिरफ्तार किया है। दक्ष इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने को लेकर हिरासत में लिया गया था। फैज़ाबाद सीट पर सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद जीते हैं।

Load More