शाह ने कहा- 'कन्हैया के हत्यारों को गहलोत सरकार पकड़ना नहीं चाहती थी'; गहलोत ने दी प्रतिक्रिया
उदयपुर (राजस्थान) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2022 में हुई टेलर कन्हैया लाल की हत्या को लेकर कहा, "कन्हैया के हत्यारों को राज्य सरकार तो पकड़ना ही नहीं चाहती थी...उन्हें एनआईए ने पकड़ा है।" इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "शाह ने झूठ बोला...कन्हैया के हत्यारों को महज़ 4 घंटों में राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया था।"