कपाट खुलने से पहले का है केदारनाथ धाम में डीजे पर नाचते युवकों का वीडियो, केस दर्ज: पुलिस
केदारनाथ धाम (उत्तराखंड) में डीजे पर पंजाबी गाने बजाकर नाचते युवकों के वायरल वीडियो को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा है कि यह धाम के कपाट खुलने से पहले का वीडियो है। बकौल पुलिस, मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है।