कप्तानी छोड़ने के बाद पहले इंटरव्यू में हरमनप्रीत कौर की आंखों में आ गए आंसू, फेंक दिया माइक
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर में तीसरे टी20I में 91*(41) रनों की पारी खेलने के बाद मिड-इनिंग्स इंटरव्यू में हरमनप्रीत कौर भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। कप्तानी छोड़ने के बाद यह उनका पहला इंटरव्यू था और जाते समय उन्होंने माइक भी फेंक दिया। गौरतलब है, हरमनप्रीत के बाद स्मृति मांधना को नया कप्तान बनाया गया है।