कप्तान की फील्ड सेटिंग से नाराज़ हुए वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ जोसेफ, गुस्से में छोड़ा मैदान
वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान अपने कप्तान शे होप से नाराज़ होकर गुस्से में मैदान से बाहर चले गए। वह कप्तान द्वारा लगाई गई फील्डिंग से खुश नहीं थे। घटना चौथे ओवर में घटी जिसमें जॉर्डन कॉक्स का विकेट लेने के बाद उन्होंने जश्न भी नहीं बनाया और ओवर खत्मकर बाहर चले गए।