कप्तान न होते रोहित शर्मा तो उन्हें प्लेइंग XI तक में नहीं रखा जाता: इरफान पठान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा कप्तान नहीं होते तो वह शायद अभी भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में भी नहीं होते। उन्होंने कहा, "ऐसा खिलाड़ी जिसने करीब 20,000 रन बनाए हैं लेकिन अभी जिस तरह रोहित संघर्ष कर रहे हैं, पता चल रहा है कि वह फॉर्म से बाहर हैं।"