कपूर परिवार से मुलाकात के दौरान पीएम ने मज़ाक में कहा 'कट', सीतारमण ने शेयर किया वीडियो
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कपूर परिवार की मुलाकात का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "पसंद आया।" वीडियो में दिख रहा है कि दिवंंगत अभिनेता राज कपूर की बेटी रीमा द्वारा 'आदरणीय' कहकर संबोधित किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी मज़ाक में 'कट' कहते हैं जिसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं।