कपूरथला की राजकुमारी सीता देवी को कहा जाता था 'भारत का मोती'
कपूरथला (पंजाब) की राजकुमारी सीता देवी को आज़ादी से पहले के दशकों में न्यूयॉर्क, पेरिस व लंदन में 'भारत का मोती' के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म 1915 में काशीपुर में हिंदू शाही परिवार में हुआ था और 13-साल की उम्र में उनकी शादी कपूरथला के सिख महाराजा जगतजीत सिंह के छोटे बेटे राजकुमार करमजीत सिंह से हुई।