कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 'आप' MLA दिल्ली असेंबली से निलंबित
दिल्ली विधानसभा के पहले बजट सत्र के अंतिम दिन कानून एवं न्याय मंत्री कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 'आप' के 12 विधायकों को निलंबित किया गया है। गौरतलब है, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों में मिश्रा की कथित भूमिका को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।