कपिल मिश्रा को टिकट दिए जाने के बाद दिल्ली के करावल नगर से BJP के मौजूदा विधायक हुए बागी
करावल नगर (दिल्ली) से टिकट कटने के बाद बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट बागी हो गए हैं। 5 बार के विधायक मोहन ने कहा, "बीजेपी को लगता है...किसी भी ऐरे-गैरे नत्थू खैरे को लड़ा देंगे तो वह जीत जाएगा।" बकौल मोहन, वह 15-16 जनवरी को यहां से नामांकन करेंगे। बीजेपी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है।