कपड़ों के लिए टोकता था 15 वर्षीय बेटा, एमपी में मां ने कर दी हत्या
गुना (एमपी) में एक महिला ने अपने 15-वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला का बेटा उसे कपड़े पहनने के लिए टोकता था। उसे मां का फैशन करना पसंद नहीं था और दोनों का अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।