कपड़े धोने व प्रेस करने वाली महिला होंगी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए आरजेडी की उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद की 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के वास्ते आरजेडी ने 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने रेलवे स्टेशन के पास कपड़े धोने व प्रेस करने वाली मुन्नी रजक को भी अपना प्रत्याशी बनाया है। आरजेडी गोपालगंज ने ट्वीट किया, "आम को रातों-रात खास बनाने का माद्दा सिर्फ लालू जी में है।"