कपड़ों की दुकान में तेलंगाना में घुसी बाइक, काउंटर के पार जाकर गिरा राइडर
खम्मम (तेलंगाना) का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक तेज़ रफ्तार बाइक कपड़ों की दुकान में घुसती हुई और राइडर काउंटर के पार जाकर गिरता हुआ दिख रहा है। वीडियो में दुकान में मौजूद लोग खुद को बचाते हुए दिख रहे हैं। सोमवार रात की घटना पर बाइकसवार ने बताया कि दोपहिया के ब्रेक फेल हो गए थे।