कपल का प्रपोज़ल वीडियो वायरल होने के बाद केदारनाथ मंदिर समिति ने पुलिस को लिखा पत्र
केदारनाथ मंदिर (उत्तराखंड) के सामने एक कपल का प्रपोज़ल वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर परिसर में वीडियो बनाने वालों पर निगरानी रखने को कहा है। समिति ने लिखा कि इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब वीडियो बनाने वाले भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं और ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।