कपल ने बेंगलुरु में गमले में उगाया गांजा, फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के बाद हुए अरेस्ट
बेंगलुरु में एक दंपति ने घर पर गमले में गांजा उगाया और फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट करने के बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। दंपति के फॉलोअर्स ने पुलिस में शिकायत की थी। फास्ट फूड सेंटर चलाने वाले दंपति ने पुलिस के आने पर पौधों को कचरे में फेंका था लेकिन पुलिस को गमले में कुछ अंश मिले।