कपिल देव ने मेरे घर बुके और एक हस्तलिखित नोट भेजा है: उनका रिकॉर्ड तोड़ने पर अश्विन
कपिल देव को पछाड़कर भारत के दूसरे सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि कपिल ने बुके और हस्तलिखित बधाई नोट उनके घर भेजा है। उन्होंने कहा, "कभी-कभार लोग भूल जाते हैं...अतीत में अद्भुत काम करने वाले कपिल देव...सचिन तेंदुलकर...अनिल कुंबले...हरभजन सिंह जैसे लोग उन वजहों में से एक हैं...जिस कारण...मैं आज यहां हूं।"