कपिल देव ने शेयर की भावुक हुए रोहित शर्मा की तस्वीरें, कहा- 'भारत आपके साथ है'
1983 विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान कपिल देव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा की तस्वीरें शेयर की हैं। कपिल ने लिखा, "रोहित, आप जो करते हैं उसमें आप मास्टर हैं। मैं जानता हूं कि यह कठिन समय है लेकिन अपना उत्साह बनाए रखना। भारत आपके साथ है।"