कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में सफर की तस्वीर की शेयर, पुराने झगड़े का उड़ाया मज़ाक
कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में सफर करने की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर उनके पुराने झगड़े का मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने लिखा, "फिक्र मत करो, छोटी प्लाइट है।" 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते समय कपिल और सुनील का फ्लाइट में झगड़ा हुआ था और कपिल ने कथित तौर पर सुनील से हाथापाई की थी।