कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके ऐक्टर तीर्थानंद ने फेसबुक लाइव के दौरान पीया ज़हर
'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' में कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके ऐक्टर-कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने फेसबुक लाइव के दौरान ज़हर पी लिया और कहा कि उनके मौजूदा हालात के लिए एक महिला ज़िम्मेदार है। तीर्थानंद ने कहा कि वह महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। बकौल तीर्थानंद, महिला ने उन्हें भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया और पैसे वसूले।