कपिल सिब्बल ने कहा- अब मुझे सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं रह गई; कानून मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
वरिष्ठ एडवोकेट कपिल सिब्बल ने एक कार्यक्रम में कहा कि 50 साल प्रैक्टिस करने के बाद उन्हें अब सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं रह गई है। इस पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "यह बयान कपिल सिब्बल की मौजूदा मानसिकता के अनुरूप है...यह दुखद है कि प्रमुख नेता और पार्टियां संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना कर रही हैं।"