कप्तानी के दौरान एक जूनियर खिलाड़ी से कहा था- मैं तुम्हें वापस घर भेज दूंगा: सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी एक घटना का खुलासा किया है कि उन्होंने एक जूनियर खिलाड़ी को उसकी गलती पर भारत वापस भेजने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, "वह बहक गया था...और उसने सिंगल की जगह 2-रन दे दिए...मैंने...उसके कंधे पर हाथ रखकर कहा, 'अगर तुमने दोबारा ऐसा किया तो...वापस घर भेज दूंगा'।"