कप्तानी से सीखा कि आप सभी को खुश नहीं रख सकते: टी20 विश्व कप 2024 टीम को लेकर रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि यह तय नहीं किया गया है कि टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम कैसी होगी। उन्होंने कहा, "हमारे दिमाग में ऐसे 8-10 खिलाड़ियों के नाम हैं जो संभवतः टीम का हिस्सा रहेंगे। कप्तानी करते हुए सीखा कि आप सभी को खुश नहीं रख सकते...टीम की ज़रूरतों पर ध्यान देना पड़ता है।"