टॉवल लपेटकर इंडिया गेट पर डांस करने वाली मॉडल का विवादों से रहा है पुराना नाता
मॉडल सन्नति मित्रा ने हाल ही में इंडिया गेट पर टॉवल लपेटकर डांस किया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। मिस कोलकाता 2017 रह चुकीं सन्नति इसी साल 'भड़कीले' कपड़े पहनकर कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में जाने पर लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। कई लोगों ने मित्रा पर कार्रवाई की मांग की है।