कपड़े उतारे, योग मुद्रा में बैठाया, फिर बेल्ट से पीटा; जवाहर नवोदय हॉस्टल में छात्र से हुई बर्बरता

धनबाद (झारखंड) में श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के हॉस्टल में 10वीं के छात्र को सहपाठियों ने बेरहमी से पीटा है। बकौल रिपोर्ट्स, पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी छात्रों ने पीड़ित छात्र को अर्धनग्न कर योग मुद्रा में बैठाया, फिर कई बेल्ट मारे, पुश-अप्स करवाए और चुप रहने की धमकी दी। घटना का वीडियो सामने आया है।

Load More