कफ सिरप के निर्यात के लिए गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुईं 54 भारतीय कंपनियां: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 54 भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप के कुल 128 नमूने गुणवत्ता टेस्ट में फेल हो गए हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनियां गुणवत्ता टेस्ट में पास करने के लिए मानदंडों के अनुसार फिर से सिरप बनाने के लिए स्वतंत्र हैं जो निर्यात करने को लेकर अनुमति हासिल करने के लिए आवश्यक है।