कफ सिरप से हुई मौतों पर तुरंत कार्रवाई करें: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कफ सिरप से हुई मौतों के बाद दुनिया के देशों से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। अक्टूबर 2022 से डब्ल्यूएचओ तीन ग्लोबल मेडिकल अलर्ट जारी कर चुका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जिन कफ सिरप को पीने से बच्चों की मौत हुई उनमें डाइथीलीन ग्लाइकोल और एथीलीन ग्लाइकोल का उच्च स्तर पाया गया।