मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज़ की याद में ताजमहल बनवाया था। ताजमहल 1631 में बनना शुरू हुआ था और 1653 में बनकर तैयार हुआ था। इसे करीब 20,000 कारीगरों ने बनाया था और इसे बनाने के लिए राजमिस्त्री, पत्थर काटने वाले, गुंबद बनाने वाले और अन्य कारीगरों को मुगल सम्राज्य, मध्य एशिया और ईरान से बुलाया गया था।