कब और कहां दर्ज हुई थी रोबोट द्वारा की गई पहली मानव हत्या?
मिशिगन (अमेरिका) में फोर्ड मोटर कंपनी के प्लांट में 25 जनवरी 1979 को एक असेंबली वर्कर की रोबोट के हाथ से सिर पर चोट लगने से मौत हो गई थी। यह किसी रोबोट द्वारा मानव हत्या किए जाने का पहला मामला है। अदालत ने माना था कि अपर्याप्त सुरक्षा उपायों के कारण वर्कर के सिर पर चोट लगी थी।