कबाड़ी बाज़ार से खरीदी हुई ओलंपिक की दुर्लभ मशाल हुई नीलाम, ₹1.31 करोड़ लगी कीमत
स्वीडन की एक महिला द्वारा कबाड़ी बाज़ार से सस्ते में खरीदी गई एक मशाल ₹1.31 करोड़ से अधिक में नीलाम हुई। यह 1956 ओलंपिक की दुर्लभ मशाल निकली, जो घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के लिए बनी थी। 10 से कम नमूनों में से एक यह मशाल कभी इस्तेमाल नहीं हुई थी। नीलामी घर को लगा था कि यह महज़ ₹2 लाख में बिकेगी।