कबाड़ कंपनी Namo eWaste के IPO की हुई धांसू लिस्टिंग, अपर सर्किट पर पहुंचे शेयर

इलेक्ट्रॉनिक सामानों को रिसाइकल करने वाली कंपनी नमोईवेस्ट मैनेजमेंट के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई पर धांसू एंट्री हुई। आईपीओ लिस्टिंग के बाद शेयर उछलकर ₹169.55 के अपर सर्किट पर पहुंच गए यानी आईपीओ निवेशक अब 99.47 फीसदी मुनाफे में हैं। इसके आईपीओ को ओवरऑल 225 गुना से अधिक बोली मिली थी।

Load More