कबाड़ से जुगाड़ कर यूपी में शख्स ने बनाई इलेक्ट्रिक बाइक, ₹10 के खर्च में चलती है 50 किमी
फर्रुखाबाद (यूपी) के निवासी एक शख्स ने अपनी 16 साल पुरानी पेट्रोल बाइक को कबाड़ संग कुछ नए पार्ट्स मिलाकर 'जुगाड़' से पूरी तरह इलेक्ट्रिक बाइक में बदल दिया है। शख्स का दावा है कि करीब ₹10 के खर्च में फुल चार्ज होकर यह बाइक 50 किलोमीटर तक चलती है। इसे बनाने में शख्स ने ₹30,000-₹35,000 तक खर्च किए हैं।