कबाड़ से मेटल प्रोडक्ट बनाने वाली राजपूताना के IPO की हुई धांसू लिस्टिंग, पहले ही दिन पैसे डबल

कबाड़ से मेटल प्रोडक्ट बनाने वाली राजपूताना इंडस्ट्रीज़ के आईपीओ की मंगलवार को एनएसई एसएमई पर 90% प्रीमियम के साथ धांसू लिस्टिंग हुई और इसने कुछ ही देर में अपर सर्किट (₹75.80) छू लिया। यह शेयर मंगलवार को ₹72.20 पर खुला जबकि इसका इशू प्राइस ₹38/शेयर था। राजपूताना का ₹23.88 करोड़ का यह आईपीओ ओवरऑल 376.11 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Load More