कब तक मारे जाएंगे लोग?: एमपी में पिटाई के बाद बुज़ुर्ग की मौत के मामले में कमलनाथ
मध्य प्रदेश के नीमच ज़िले में एक बुज़ुर्ग की पिटाई के बाद मौत के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा, "प्रदेश की कानून व्यवस्था कहां है?...कब तक लोगों को यूं ही मारा जाता रहेगा?" गौरतलब है, घटना के एक वीडियो में एक शख्स बुज़ुर्ग को पीटता व उससे आधार कार्ड मांगता दिखाई दिया था।