कब दरिंदों को सख्त सज़ा होगी?: दिल्ली में 8 वर्षीय बच्ची के रेप पर स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में एक ही मकान में किराए पर रहने वाले 30-वर्षीय शख्स के 8-वर्षीय बच्ची से रेप को लेकर कहा है, "कब दरिंदों को सख्त सज़ा होगी? कब देश महिलाओं के लिए सुरक्षित होगा?" स्वाति ने कहा, "बच्ची के पूरे शरीर पर काटे जाने व चोटों के निशान हैं...उसकी स्थिति नाज़ुक है।"