कब्रगाह क्यों बना दिल्ली और यूपी में यमुना नदी का पानी, हज़ारों मछलियों की कैसे हुई मौत?
न्यू दिल्ली नेचर सोसायटी और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के बुराड़ी और यूपी में बागपत के पास यमुना नदी में हज़ारों मछलियां मृत मिली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा की तरफ से आने वाले दो नालों का पानी भी यमुना में मिल रहा है जिससे बुराड़ी और बागपत की तरफ नदी का पानी ज़हरीला हो गया है।